Type Here to Get Search Results !

Independence Day 2022: दुल्हन सी सजी ताजनगरी, जल-थल-नभ में लहराया तिरंगा, रोशनी में नहाए स्मारक

Independence Day 2022: दुल्हन सी सजी ताजनगरी, जल-थल-नभ में लहराया तिरंगा, रोशनी में नहाए स्मारक

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 12:04 AM IST
स्वतंत्रता दिवस की धूम
1 of 5

स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में ताजनगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एक सप्ताह से तिरंगा यात्राएं, तिरंगा बाइक रैलियां निकालकर जश्न का दौर चल रहा है। प्रतिष्ठान और घरों में शान से लहराते तिरंगे मानो सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं। ऐतिहासिक और सरकारी इमारतों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। जल, थल और नभ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया।  


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा किला, सिकंदरा सहित तमाम स्मारक जहां तिरंगा रोशनी से झिलमिला उठे। रविवार को दिनभर शहर से लेकर गांव तक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गईं। वहीं, सोमवार को आजादी की 76वीं वर्षगांठ के लिए उत्साह और उमंग नजर आई। 
 
तिरंगा रोशनी से जगमग हुआ आगरा किला
2 of 5
स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखते ही बन रहा था। जिस ओर नजर डालों हर तरफ श्वेत, हरा और केसिरया तीन रंगों का तिरंगा संगम नयनभिराम बन गया। धर्म, जाति के बंधन टूट गए। हर हाथ में तिरंगा और हर दिल देशभक्ति के जज्बे से सराबोर है। सभी प्रमुख स्मारकों के अलावा सरकारी व निजी संस्थानों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई।
 
विज्ञापन
यमुना में निकाली तिरंगा यात्रा
3 of 5
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आगरा के महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में रविवार को अनोखी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर नाव पर सवार होकर कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ यमुना नदी के बीच पहुंचे। उन्होंने यमुना की लहरों के बीच देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को लहराया। 
 
फतेहपुरी सीकरी में निकाली गई तिरंगा रैली
4 of 5
शमसाबाद कस्बे में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया की अगुवाई में आयोजित यात्रा में वाहनों के साथ लोगों की भीड़ उमड़ी रही। थाना की गढ़ी से शुरू हुई यात्रा धिमिश्री, फतेहाबाद होते हुए कुंडौल तक गई। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 
विज्ञापन
एडीआरडीई और एयरफोर्स अधिकारियों ने स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया
5 of 5
आजादी के अमृत महोत्सव में 15 हजार फीट की ऊंचाई पर आगरा के मलपुरा ड्रॉपिंग जोन में बृहस्पतिवार को तीन स्काई डाइवर्स केसरिया, सफेद और हरे रंग की डाइविंग ड्रेस पहनकर कूदे और स्काई डाइविंग के जरिए तिरंगा बनाया। एडीएआरडीई के चीफ टेस्ट जंपर के साथ एयरफोर्स के दो अधिकारी भी रहे। 
 


from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.