Jammu kashmir News : अंतिम पड़ाव में पवित्र गुफा पहुंची छड़ी मुबारक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Aug 2022 06:24 AM IST
सार
Chadi Mubarak : श्रावण पूर्णिमा पर शुक्रवार प्रात: छड़ी मुबारक अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंचेगी। इस दौरान पूजा अर्चना होगी। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची।
chadi mubarak file pic
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पवित्र छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा पर आज प्रात: अमरनाथ की पवित्र गुफा में पहुंची। इस दौरान पूजा अर्चना हुई। अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।
महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में वीरवार को साधु संतों के साथ छड़ी मुबारक शेषनाग से पंचतरणी पहुंची। अमरनाथ यात्रा के अंतिम पड़ाव में विश्राम करने के बाद छड़ी मुबारक शुक्रवार प्रात: पवित्र गुफा में पहुंचेगी।महंत गिरि ने बताया कि शुक्रवार प्रात: सूर्य उदय के साथ श्रावण पूर्णिमा आ रही है, जिससे इस मुहूर्त में पवित्र गुफा में दर्शन किए जाएंगे। छड़ी मुबारक ने विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों में जाकर जम्मू-कश्मीर में सुख समृद्धि और शांति के लिए कामना की है।
छड़ी मुबारक का यात्रा मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा की समाप्ति के बाद इसके प्रबंधन में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाफ को भी वापस मूल स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे संबंधित विभागों के कामकाज को गति मिलेगी।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala