LSC BO Collection Day 5: आमिर की फिल्म को 15 अगस्त का भी नहीं मिला फायदा, महज इतनी कमाई में करना पड़ा संतोष
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 Aug 2022 12:04 AM IST
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर
खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का लगातार विरोध किया जा रहा है। फिल्म के
खिलाफ लगातार चल रहे विरोध के बाद कई सितारों को आमिर खान के सपोर्ट में
उतरना पड़ा है। वहीं आमिर खान और करीना कपूर खुद लोगों से रिक्वेस्ट कर रहे
हैं कि उनकी फिल्म का विरोध न करें और एक बार जरुर देखें। लगातार फिल्म की
कमाई गिरती जा रही है। फिल्म के पांचवें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके
हैं।
वीकएंड के बाद लाल सिंह चड्ढा की कमाई
में गिरावट देखने को मिली है। पहले सोमवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा बीते
शुक्रवार के आंकड़े के पास रहा है। हालांकि रविवार के आंकड़े के मुताबिक
इसमें 25% की गिरावट दर्ज की गई है। आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर
राष्ट्रीय अवकाश था, ऐसे में फिल्म के कलेक्शन में बढोतरी होनी चाहिए थी,
लेकिन लाल सिंह चड्ढा को इसका भी कोई खास फायदा नहीं मिला है।
ओपनिंग डे पर लाल सिंह चड्ढा ने 11.07
करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं शुक्रवार को इस फिल्म का कारोबार गिरकर
7.26 करोड़ पर पहुंच गया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को लाल सिंह चड्ढा
का कलेक्शन 9 और 10 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब सोमवार को शुरूआती आंकड़ों के
हिसाब से लाल सिंह चड्ढा का वीकएंड के बाद 7.50 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ
है। अब लाल सिंह चड्ढा का कुल कारोबार 45.46 करोड़ रुपये हो चुका है।
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala