Type Here to Get Search Results !

जानें ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी मामला: श्रीकांत त्यागी की बदजुबानी से एक्शन में भाजपा, महिला से अभद्रता का है आरोप

Omaxe Society Case: महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी पर इनाम घोषित, भाजपा का ऐसा है रुख, जानें सबकुछ

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 08 Aug 2022 03:32 PM IST
भाजपा नेताओं के साथ आरोपी श्रीकांत त्यागी
1 of 6
नोएडा के फेज दो थाना क्षेत्र में सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से अभद्रता करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला से विवाद के दौरान श्रीकांत की बदजुबानी का वीडियो वायरल होने पर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। मामला तूल पकड़ने पर भाजपा श्रीकांत को पार्टी नेता कहने से पल्ला झाड़ रही है। शनिवार को इसी क्रम में भाजपा सांसद महेश शर्मा ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि श्रीकांत त्यागी भाजपा का नेता नहीं है। वहीं रविवार को एक बार फिर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों डराने की कोशिश की। मामला बढ़ता देख भाजपा सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे थे। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इससे पहले, सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की।आरोपी श्रीकांत ने सरेंडर करने के लिए सोमवार को कोर्ट में आवेदन भी दिया है।
महिला से अभद्रता करता श्रीकांत त्यागी
2 of 6
श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया था। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ श्रीकांत त्यागी
3 of 6
सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा नेता ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।
केशव प्रसाद मौर्य के साथ श्रीकांत त्यागी
4 of 6
पुलिस ने केस दर्ज किया
पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ऐसा करते नजर आ रहे हैं। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
सांसद महेश शर्मा
5 of 6
रविवार को सोसाइटी में सांसद के सामने हुआ हंगामा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को महिला से अभद्रता के आरोपी श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों को डराने की कोशिश की। मामला बढ़ते देख भाजपा सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी वहां पुलिस से तीखी झड़प हुई। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सस्पेंड हों। मैं सीएम योगी से शिकायत करूंगा। नोएडा पुलिस नाकाबिल है।
स्वतंत्रदेव सिंह के साथ श्रीकांत त्यागी
6 of 6
सांसद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की घटना के लिए मैं शर्मिंंदा हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन हो, इसके लिए मैं सीएम योगी और गृह मंत्रालय से शिकायत करूंगा। जनता की इस लड़ाई में, मैं उनके साथ हूं। वहीं सोसायटी के लिए लोगों का कहना है कि श्रीकांत त्यागी द्वारा करीब 15 गुंडे यहां भेजे गए थे। पुलिस ने उन गुंडों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें यहां से भागने में उनकी मदद की। आक्रोशित लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं पुलिस का कहना है कि जो लोग सोसायटी में घुसे थे, उनमें से छह को हिरासत में लिया गया है और बाकियों की तलाश की जा रही है।


from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.