Urmila Matondkar: उर्मिला मातोंडकर को आई श्रीदेवी की याद, बोलीं- जुदाई के सेट पर जब वो प्रेग्नेंट थीं तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Aug 2022 10:33 PM IST
अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ उर्मिला
मातोंडकर का खास कनेक्शन है। इसका श्रेय उर्मिला दिवंगत अभिनेत्री और
जान्हवी की मां श्रीदेवी को देती हैं। यह बात उर्मिला डांस रियलिटी शो
'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' के मंच पर कहती नजर आईं। बता दें कि इस
रियलिटी शो में जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट नजर आने वाली हैं। इस शो में
उर्मिला जज की कुर्सी संभाल रही हैं। आगामी शो में उर्मिला कुछ पुरानी
यादें साझा करती नजर आएंगी।
बता दें कि उर्मिला मातोंडकर और
श्रीदेवी ने फिल्म 'जुदाई' में साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के
दौरान श्रीदेवी प्रेग्नेंट थीं। उर्मिला मातोंडकर ने बताया कि सेट पर आने
से पहले जब वे जान्हवी कपूर से मिलीं तो उन्हें 'जुदाई' के सेट पर श्रीदेवी
के साथ बिताए पल याद हो आए। उन्होंने जान्हवी से वह पल साझा किए।
दरअसल, 'डीआईडी सुपर मॉम्स' की एक
प्रतिभागी सादिका खान ने एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाया। उनकी
परफॉर्मेंस देख उर्मिला को जुदाई की को-स्टार श्रीदेवी की याद आ गई।
उर्मिला ने कहा, 'सादिका आपसे मैं एक बात कहना चाहती हूं कि आपने
प्रेग्नेंसी की जर्नी को बहुत खूबसूरती के साथ दिखाया है, लेकिन इस एक्ट
में असली हीरो आपकी बेटी मायरा हैं। मुझे लगता है कि उसके होने की वजह से
यह एक्ट कंप्लीट हो पाया। दरअसल ये वही बात है, जो मैं अभी जान्हवी से कर
रही थी, जब मैं उससे सेट के बाहर मिली थी।'
from Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | - Amar Ujala